वाराणसी. आइसीएसई बोर्ड ने 10वीं व 12वीं के पहले चरण का परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। सत्र. 2021.22 के 10वीं व 12वीं की परिक्षाए 15 नवंबर से शुरू होगी। हाईस्कूल की परीक्षा ६ दिसंबर व इंटर की १६ दिसंबर को समाप्त होगी। बोर्ड ने १०वी की परीक्षा का समय एक घंटे तथा इंटर की डेढ़ घंटे निर्धारित किया गया है। पहली पाली में सुबह 11 बजे से हाईस्कूल व दूसरी पाली में दोपहर २ बजे से इंटर की परीक्षा होगी।
हाईस्कूल की 6 व 16 दिसंबर को पूरी होगी इंटर की परीक्षा
सीबीएसई की तरह आइसीएसई ने भी बोर्ड परीक्षा 50.50 फीसद पाठ्यक्रमों के साथ दो चरणों में कराने का पहले ही आदेश जारी कर चुका है। पहले चरण की परीक्षा 50 फीसद तथा दूसरे चरण की परीक्षा शेष 50 फीसद पाठ्यक्रम के आधार पर कराई जाएगी। प्रथम चरण में पूछे जाने वाले प्रश्न दूसरे चरण की परीक्षा में नहीं पूछे जाएंगे।
परीक्षा की समय सारिणी
हाईस्कूल
15 नवंबर को अंग्रेजी लैंग्वेज प्रथम प्रश्नपत्र,
16 नवंबर को अंग्रेजी लिट्रेचर द्वितीय प्रश्नपत्र,
17 नवंबर पर्यावरण विज्ञान,
18 नवंबर को हिस्ट्री एंड सिविक्स प्रथम प्रश्नपत्र,
22 नवंबर को मैथ,
23 नवंबर जियोग्राफी द्वितीय प्रश्नपत्र,
25 नवंबर को हिंदी,
26 नवंबर को ग्रुप तीन इलेक्टिव के विविध पेपर,
29 नवंबर फिजिक्स,
30 नवंबर कामर्शियल स्टडीज एवं संस्कृत.फ्रेंच,
1 दिसंबर को केमेस्ट्री,
2 दिसंबर को बायोलाजी साइंस तृतीय प्रश्नपत्र,
3 दिसंबर को सेकेंड लैंग्वेज तथा
6 दिसंबर इकोनामिक्स की परीक्षा होगी।

No comments:
Post a Comment