Latest News

Thursday, September 16, 2021

Anil Rajbhar 'अब्बा जान' और 'चचा जान' वाले बयान पर बोले जनता देगी विपक्ष को जवाब

 


Anil Rajbhar: उत्तर प्रदेश की सियासत में अब्बा जान और चाचा जान के इस्तेमाल पर योगी सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी (BJP) चुनाव (Assembly Election) की तैयारियों में लगी हुई है और जनता ही इसका जवाब देगी. अनिल राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) दोनों लोग मिलकर चुनाव लड़ चुके हैं. अब उनके पास कुछ बचा नहीं है. यह दोनों पार्टिया अभी से बहाना खोज रही हैं. रिजल्ट आएगा और हमारी जीत होगी और बीजेपी की सरकार फिर स्थापित होगी. हम आपको बता दें कि अनिल राजभर गाजीपुर (Ghazipur) में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे.


ओपी राजभर द्वारा मुख्तार अंसारी को अपने पार्टी में आने का निमंत्रण देने के सवाल पर मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि कौमी एकता दल के साथ वाले गठबंधन करके लड़ चुके हैं. एक बार अमित भाई साहब के आशीर्वाद से विधानसभा पहुंच चुके हैं. अब दोबारा पहुंचकर दिखाएं. 


मंत्री अनिल राजभर ने आगे कहा कि सारे विपक्ष के लोग अपने अस्तित्व को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं. अब ओपी राजभर का भी अस्तित्व राजनीति में बचने वाला नहीं है. इनकी छटपटाहट और निराशा कई रूप में सामने आ रही है. मंत्री अनिल राजभर ने आगे कहा कि कौन सपा में जा रहा है और कौन बसपा में जा रहा है इससे बीजेपी को कोई लेना-देना नहीं है.

No comments:

Post a Comment