Latest News

Friday, September 10, 2021

यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव पर आजमगढ़ पहुंचे निरहुआ ने कसा तंज, कहा- अब नहीं मिलने वाली सत्ता, कितना भी जोर लगा लें

 सपा सप्रीमो अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और भोजपुरी सिने स्टार दिनेश लाल यादव (निरहुआ) जो करीब छह माह बाद गुरुवार को आजमगढ़ पहुंचे। दिनेश लाल यादव ने आरोप लगाया कि आजमगढ़ के लोगों ने उन्हें सांसद चुना, लेकिन उन्हें संसद में आजमगढ़ की नहीं, बल्कि आजम खान की चिंता होती है।  






अमौड़ा कोटिला आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर बृहस्पतिवार को एक ढ़ाबे के उद्घाटन में पहुंचे भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश लाल याव निरहुआ ने सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। दिनेश लाल याव निरहुआ ने कहा कि 2022 के विधानसभा में चुनाव में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनेगी। अखिलेश यादव कितना भी जोर लगा लें सत्ता नहीं मिलने वाली। 


दिनेश लाल याव निरहुआ ने कहा कि अन्य पार्टियां भ्रम में हैं। भाजपा ने जो कार्य किया है, वह धरातल पर दिख रहा है। सदर विधानसभा से चुनाव लड़ने की बात पर दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि यह अफवाह है, मैं जब चुनाव लड़ा था तो जिले के भाजपा प्रत्याशी और कार्यकर्ताओं ने मेरा सहयोग किया था, अब मैं उनका सहयोग करूंगा, जिन्हें पार्टी आने वाले चुनाव में मौका देगी। इस दौरान उन्होंने गीत ‘चाहे जितना जोर लगा, चाहे जितना शोर मचा ला अईह फिर से योगी जी’ सुनाया। दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि प्रदेश में फिर से योगी जी की ही सरकार बन रही है।

 


अखिलेश यादव की सोच अच्छी थी लेकिन...



दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सोच अच्छी थी कि सपा से किसी गुंडे, माफिया को टिकट नहीं देंगे, यह कदम अच्छा था। लेकिन उनकी पार्टी के लोगों ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। यह काम सिर्फ योगी जी ही कर सकते हैं। समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव में दूर-दूर तक नहीं है। अखिलेश यादव का कैरियर खत्म हो चुका है।


No comments:

Post a Comment